नितिन शर्मा बने कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी

लखनऊ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन शर्मा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने ज्वाईनिंग प्रभारी नियुक्त किया है। नितिन शर्मा ने राष्ट्रीय छात्र संगठन और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है। उनके अनुभव से प्रदेश कांग्रेस संगठन को और अधिक गतिशील बनाने और नए सदस्यों को जोड़ने में मदद मिलेगी। अजय राय ने आशा व्यक्त की है कि शर्मा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नितिन शर्मा बने कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी
वरिष्ठ नेता नितिन शर्मा

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान, जुझारू, संघर्षशील वरिष्ठ नेता नितिन शर्मा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ज्वाईनिंग प्रभारी नियुक्त किया है। 

उल्लेखनीय है कि नितिन शर्मा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय छात्र संगठन, एवं युवा कांग्रेस में विभिन्न सांगठनिक पदों पर रहते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है। 

श्री शर्मा के पार्टी में लंबे सांगठनिक अनुभवों के चलते प्रदेश में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने एवं लोगों को कांग्रेस संगठन से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने में सफलता मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने आशा व्यक्त किया है कि श्री शर्मा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।