योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

बैरिकेटिंग लगाकर जगह जगह रोके गए कांग्रेसी नेता नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाया गया ईको गार्डन

योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बैरिकेटिंग लगाकर रोके गए कांग्रेसी नेता

लखनऊ। योगी सरकार के कुशासन के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। नेतृत्व के आवाहन पर पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में कांग्रेसजन कल रात से ही कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचने लगे थे। आज सुबह से ही पूरा नेहरू भवन कार्यकर्ताओं के उदघोष से गूंज रहा था। 

प्रदेश की नाकाम, संवेदनहीन और जनविरोधी योगी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने क्रांतिकारी अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। लगातार चल रही तैयारियों के बीच इस कायर और डरी हुई योगी सरकार ने भरसक प्रयास किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता लखनऊ न पहुंच पायें। पूरे प्रदेश के हर जनपद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया, उन्हें डराया-धमकाया, हाउस अरेस्ट किया और यहां तक उन्हें बस अड्डों एंव रेलवे स्टेशनों से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने विधानसभा की ओर कूच किया, रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा लगाई गई बैरीकेडिंग के पास पुलिस बल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। काफी संघर्ष के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े जहां भारी पुलिस बल द्वारा बड़ी भाले वाली बैरीकेडिंग लगाकर उन्हें रोका गया। 

आक्रोशित कांग्रेसजनों ने बैरीकेडिंग पर लगे भालों की परवाह न करते हुए उस पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बैरीकेडिंग पर चढकर योगी सरकार मुर्दाबाद, प्रदेश सरकार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने बैरीकेडिंग पर लगे भालों की परवाह न करते हुए बड़े उत्साह के साथ चढ़कर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर हाथों की चूड़ी फेंककर अपना विरोध दर्ज कराया।

तकरीबन एक घंटे से अधिक की जद्दोजहद के बाद पुलिस प्रशासन को मजबूरन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, सत्य नारायण पटेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन गिरफ्तार कर अस्थाई जेल ईको गार्डन ले जाया गया। इसमें पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, बृजलाल खाबरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, केशव चंद यादव, विश्वविजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, आलोक प्रसाद, निवर्तमान प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, मुकेश सिंह चौहान, मनिंद्र मिश्रा, सरिता पटेल, अरशद खुर्शीद, ओमवीर यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक, कुलभूषण त्रिपाठी, राजकुमार मौर्य, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुशवाहा, जैनेन्द्र पांडेय, अजीत यादव, निवर्तमान महिला कांग्रेस प्रभारी शहला सहित आदि ने भी गिरफ्तारी दी। कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा एवं विधायक वीरेन्द्र चौधरी को सदन की करवाई खत्म होने के बाद गिरफ्तार कर इको गार्डन लाया गया।