लखनऊ में खाली प्लाट में खून से लथपथ मिला शव, युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल को पुलिस ने किया सील

हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया। डॉग स्क्वायड प्लाट में घूमने के बाद बाइक के पास पहुंचा। इसके बाद गांव के अंदर और बाहर घूमकर कई स्थानों पर पड़ताल की। पुलिस मुख्य मार्ग पर लगे CCTV कैमरों से भी हत्यारोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

लखनऊ में  खाली प्लाट में खून से लथपथ मिला शव, युवक की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल को पुलिस ने किया सील
घटनास्थल को पुलिस ने किया सील। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

लखनऊ के पारा के सलेमपुर पतौरा गांव में शुक्रवार देर रात संदीप पाल (28) की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। एक खाली प्लाट में शनिवार सुबह उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पारा पुलिस और अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ दूर पर संदीप की अपाचे बाइक खड़ी मिली।

ADCP दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संदीप काकोरी का रहने वाला है। शुक्रवार रात वह सरोजनीनगर इलाके में एक बर्थ-डे पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वह घर लौट रहा था। घरवालों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। रुपए के विवाद, संबंधों और रंजिश समेत कई अन्य बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच की जा रही है।

उधर, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कराया। डॉग स्क्वायड प्लाट में घूमने के बाद बाइक के पास पहुंचा। इसके बाद गांव के अंदर और बाहर घूमकर कई स्थानों पर पड़ताल की। पुलिस मुख्य मार्ग पर लगे CCTV कैमरों से भी हत्यारोपियों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।