व्यापारियों ने बुलंद की आवाज विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ
इस मौके पर क्षेत्रीय पार्टी गिरीश गुप्ता के साथ अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर नवीनीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की गई।
- हेमू कालाणी चौराहे पर सिंधी व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
- सिन्धी व्यापारी अपनी दुकानों पर स्टीकर लगाकर विदेशी वस्तुओं का विरोध करें
- व्यापारियों ने बुलंद की आवाज विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ
लखनऊ। सिन्धी समुदाय के व्यापारियों ने देश के प्रधानमंत्री के आवाहन पर स्वदेशी अपनाओ विदेशी वस्तुओं का त्याग करे को अपनाने का संकल्प लिया साथ ही सिन्धी व्यापारियों से अपील की करते हुए आवाहन किया कि सिन्धी व्यापारी अपनी दुकानों पर विदेशी वस्तुओं का त्याग करें l
इस ( दीपावली ) पर अपने देश के स्वदेशी वस्तुएं अपनाएंगे विदेशी वस्तुओं को छोड़ेंगे इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद गिरीश गुप्ता सहित सिन्धु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री संजय जसवानी, सुरेश छाबलानी, सिंधु नगर सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष अशोक चांदवानी,श्याम कृषनानी, अमर नाथ चौधरी, पुनीत लालचंदानी घनश्याम दास, प्रीतम वालेचा, अमर आठवानी, मन्नू तेजवानी, सहित सभी ने आज अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर सुबह पहुंच कर स्वदेशी अपनाओ विदेशी वस्तुओं को दुकानों से हटाओ हेमू कालाणी चौराहे पर लगभग ये कार्यक्रम 2 बजे समाप्त हुआ l
इससे पूर्व सिन्धु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री संजय जसवानी सुरेश छाबलानी ने संयुक्त रूप से कहा कि सिन्धी व्यापारी अपनी दुकानों पर स्टीकर लगकर विदेशी वस्तुओं का विरोध करें जिससे क्षेत्रीय व्यापारियों में यह संदेश जाए और खरीदारों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा सके l इस मौके पर क्षेत्रीय पार्टी गिरीश गुप्ता के साथ अमर शहीद हेमू कालाणी चौराहे पर नवीनीकरण के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की गई।


