उत्तर - प्रदेश में 5 दिन में 77 हजार संक्रमित मिले : 24 घंटे में 17 हजार नए केस, प्रयागराज में 30 साल के युवक की मौत

उत्तरप्रदेश में 24 घंटे में 17185 नए केस सामने आए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार हो गई है। स्कूल कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखने के आदेश हो गए हैं। इससे पहले 16 जनवरी तक स्कूल कॉलेज बंद रखे गए थे। लगातार बढ़ते संक्रमण की समीक्षा के बाद इसे एक हफ्ते और बढ़ाया गया है। यूपी में कुल एक्टिव केस की संख्या 103474 हो गई है। बीते 5 दिन में ही 77 हजार नए संक्रमित मिले हैं।

उत्तर - प्रदेश में 5 दिन में 77 हजार संक्रमित मिले : 24 घंटे में 17 हजार नए केस, प्रयागराज में 30 साल के युवक की मौत
एक महीने के भीतर 39 पर पहुंचा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा

उत्तर - प्रदेश में 24 घंटे में 17185 नए केस सामने आए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या एक लाख के पार हो गई है। स्कूल कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखने के आदेश हो गए हैं। इससे पहले 16 जनवरी तक स्कूल कॉलेज बंद रखे गए थे। लगातार बढ़ते संक्रमण की समीक्षा के बाद इसे एक हफ्ते और बढ़ाया गया है। यूपी में कुल एक्टिव केस की संख्या 103474 हो गई है। बीते 5 दिन में ही 77 हजार नए संक्रमित मिले हैं।

1 जनवरी को यूपी में 1200 केस थे। महज 16 दिन में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार हो गई है।

यूपी में ऐसे बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

तारीख  नए केस    कुल एक्टिव केस
16 जनवरी  17185          103474
15 जनवरी   15795          95148
14 जनवरी  

16016 

         84440
13 जनवरी    14765           71022
152जनवरी    13681          57355
11 जनवरी    11089          44466

लखनऊ में 2 और प्रयागराज-गाजियाबाद में 1-1 मौत : देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार जानलेवा भी होती जा रही है। 24 घंटे में लखनऊ, गाजियाबाद और प्रयागराज में 4 मौतें हुई हैं। लखनऊ में 24 घंटे में 2 कोविड पेशेंट की मौत हुई है। प्रयागराज में भी रविवार सुबह 30 साल के एक युवक की मौत हुई है। गाजियाबाद में भी आज एक कोविड संक्रमित की मौत हुई है। अब तक सबसे ज्यादा 9 मौतें मेरठ में हुई हैं।

सीएम योगी ने लखनऊ के केजीएमयू में कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों को जायजा लिया।

23 तारीख तक 1.50 लाख से ज्यादा एक्टिव केस होंगे : संक्रमण की यही रफ्तार जारी रही तो सप्ताह भर के भीतर डेढ़ लाख सक्रिय केस होगे। पहली जनवरी से अब तक 7800 फीसद एक्टिव केस का इजाफा हुआ है। नए साल की शुरुआत में पहले दिन यह 1 हजार 211 सक्रिय केस थे वही 15 जनवरी को यह संख्या 95 हजार 148 तक पहुंच गई। कुल मिलाकर एक पखवाड़े के भीतर 7800 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इसके अलावा प्रतिदिन रिपोर्ट होने वाले पॉजिटिव केस की संख्या में भी 3200 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी को कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 22916 थी। ये बढ़कर अब 22954 हो गई है।

सबसे ज्यादा 9 मौतें मेरठ में

शहर कुलसक्रिय केस अस्पताल में भर्ती  मौतें
मेरठ  7777   37    9
प्रयागराज  2646   91 3
लखनऊ 14596 100 2
गाजियाबाद 11211 150 1