लखनऊ में कुकरैल नाले पर बन रहे दो पुलों का काम पूरा, अटल जयंती पर शुरू हो सकता आवागमन

सर्वोदय नगर, रहीम नगर मार्क के कुकरैल नाले पर बन रहे दो पुलों का काम पूरा हो गया है। इंजीनियरों का कहना है कि अब सिविल वर्क में कोई काम नहीं रह गया। पुल शुरू होने से महानगर, अलीगंज, डंडैया बाजार, रहीम नगर, सर्वोदय नगर और खुर्रम नगर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

लखनऊ में कुकरैल नाले पर बन रहे दो पुलों का काम पूरा, अटल जयंती पर शुरू हो सकता आवागमन
पुल शुरू होने से महानगर, अलीगंज, डंडैया बाजार, रहीम नगर, सर्वोदय नगर और खुर्रम नगर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

लखनऊ के सर्वोदय नगर, रहीम नगर, विकास नगर, अलीगंज, कुर्सी रोड, रिंग रोड समेत कई इलाकों के लोगों के लिए राहत की खबर है। सर्वोदय नगर, रहीम नगर मार्क के कुकरैल नाले पर बन रहे दो पुलों का काम पूरा हो गया है। इंजीनियरों का कहना है कि अब सिविल वर्क में कोई काम नहीं रह गया।

अब गुणवत्ता मापने वाली टीम को इसका निरीक्षण करना है। वहां से एनओसी आने के बाद इसको आम लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि 25 दिसंबर तक यह पुल शुरू हो जाएंगे। ऐसे में इस इलाके से गुजरने वाली करीब दो लाख से ज्यादा की आबादी के लिए राहत भरी खबर है।

ट्रैफिक पुलिस ने निरीक्षण काम पूरा कर लिया है। उनकी तरफ से कुछ सुझाव दिया गया है। निर्माण में लगे सेतु निगम के इंजीनियरों का कहना है कि यह काम दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसंबर को इसका लोकार्पण किया जा सकता है।

50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरेंगे : सर्वे में पाया गया था कि अगर यह पुल शुरू हो गया तो महानगर, अलीगंज, डंडैया बाजार, रहीम नगर, सर्वोदय नगर और खुर्रम नगर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। इसके अलावा सर्वेादय नगर रहीम नगर चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात भी मिलेगी। इन दो पुल से प्रतिदिन 50 हजार गाड़ियां गुजरेगी। फरवरी 2021 में इसका काम शुरू हुआ था, जिसे दिसंबर तक पूरा होना था।

मुंशीपुलिया पर भी फ्लाई ओवर का प्रस्ताव : सांसद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि इन पुलों के अलावा जल्द ही मुंशी पुलिया पर भी फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। इसमें 2.2 किलोमीटर फ्लाई ओवर का निर्माण होग। इससे पॉलिटेक्निक चौराहा, खुर्रम नगर, इंदिरा नगर, टेढ़ी पुलिया, जानकीपुरम और कुर्सी रोड की तरफ आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। बहुत पहले नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मुंशीपुलिया से इंजीनियर कॉलेज चौराहे तक ऐसे ही फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि तब वह नगर विकास मंत्री नहीं थे।