योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि: वीरेंद्र तिवारी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कल्ली पश्चिम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पूर्व राज्यमंत्री वीरेंद्र तिवारी ने योग को स्वास्थ्य व ऊर्जा का स्रोत बताया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मना योग दिवस
लखनऊ। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है, शरीर को निरोग रखने के लिए योग अति आवश्यक है उक्त बातें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मन्त्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने लखनऊ जिले में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में रायबरेली रोड पर पीजीआई के निकट कल्ली पश्चिम में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि योग का मूल मंत्र है "करो योग रहो निरोग", योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है और दीर्घायु को प्राप्त करता है, इस वर्ष हम सभी 11 विश्व योग दिवस मना रहे हैं इस दिन विश्व के अधिकांश देशों में योग के महत्व को समझाने व जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर भाजपा के अर्जुनगंज मण्डल अध्यक्ष मोहित तिवारी,सरोजनीनगर तृतीय के मण्डल अध्यक्ष विनोद मौर्या,खरिका द्वितीय वार्ड के पार्षद पति संजीव अवस्थी,शारदानगर द्वितीय वार्ड के पार्षद पति मनोज रावत,कल्ली पश्चिम शक्तिकेन्द्र संयोजक गुड्डू तिवारी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शदगुरु रावत,पूर्व जिला प्रतिनिधि अरविन्द दिक्षित,मण्डल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी,वार्ड अध्यक्ष अजय सिंह,सेक्टर संयोजक अतुल मिश्रा,वीरेन्द्र सक्सेना,दिलीप तिवारी,अनूप विष्ट,वीनू मिश्रा,बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा,दिलीप नेगी,आशीष सिंह,रजत अवस्थी,दरोगा राय,प्रमोद लोधी,रंजीत सिंह,प्रकाश गौड़ सहित काफी संख्या नागरिक मौजूद थे।


