उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर की तर्ज पर 16 नगर निगम को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, परियोजना के लिए तैयारियां शुरू

अयोध्या की तरह 16 नगर निगमों को सोलर सिटी की तरह विकसित किया जाएगा। यहां पर सोलर ट्री से लेकर ई रिक्शा तक का इंतजाम होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर की तर्ज पर 16 नगर निगम को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा, परियोजना के लिए तैयारियां शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश में अयोध्या की तर्ज पर 16 नगर निगमों को भी सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इन नगर निगमों में सोलर ट्री, ई रिक्शा, वाटर कियोस्क सहित अन्य इंतजाम किए जाएंगे।

प्रदेश के पहले सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को विकसित किया जा रहा है। करीब 40 करोड़ की इस परियोजना के लिए इस वर्ष बजट में 15 करोड़ 75 लाख रुपये का इंतजाम किया गया है। इसके तहत सरकारी एवं आवासीय भवनों पर सोलर प्लांट, सोलर स्ट्रीट लाइटें, सोलर हाईमास्ट, एनर्जी पंप और सोलर बोट तक का इंतजाम किया जा रहा है।