पावर कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के दिए आदेश, लापरवाही करने वाले अफसरों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
कारपोरेशन की एमडी रविवार को रामपुर पहुंचीं,जहां उन्होंने बिजली अफसरों के साथ बैठक की।बिजली चोरी से लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। सभी अधिशासी अभियंताओं को उपखंड अधिकारियों को बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए।
रामपुर : पावर कॉरपोरशन की एमडी चित्रा बी रामपुर में शहर विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात की। विधायक ने बिजली विभाग की समस्याओं को बताया। चेकिंग के दौरान किए जाने वाले एसेसमेंट पर भी सवाल उठाया। एक ही बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मियों के ट्रांसफर करने की बात कही।
कारपोरेशन की एमडी रविवार को रामपुर पहुंचीं,जहां उन्होंने बिजली अफसरों के साथ बैठक की।बिजली चोरी से लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की। सभी अधिशासी अभियंताओं को उपखंड अधिकारियों को बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। कहा कि जो लोग बार-बार बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा रहे हैं उन्हें डिफाल्टर माना जाए। इसके साथ ही मीटर के साथ छेड़छाड़ करने व कराने वालों के खिलाफ माफिया के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने नए कनेक्शन देने के साथ ही राजस्व की शत प्रतिशत वसूली के भी निर्देश दिए।
पावर कारपोरेशन की प्रबंध निदेशक चैत्रा वी ने बिजली चोरी पर शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं। उन्होंने साफ किया बिजली चोरी करने और मीटर से छेड़छाड़ करने वाले लोगों को माफिया घोषित किया जाए। लाइन लॉस को शत प्रतिशत रोका जाए। उन्होंने लापरवाही करने वाले अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।
एमडी ने एमओयू के राजस्व के टारगेट, लाइन लॉस के टारगेट हर हाल में सौ फीसदी पूरे करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता मुरादाबाद जोन एनके मिश्र, अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग, अधिशासी अभियंता भीष्म तोमर, इमरान खान, नरेश कुमार, मोहम्मद कम्मरूदीन समेत सभी उपखंड अधिकारी मौजूद रहे।


