कानपुर में चुनाव का प्रचार के लिए 9 दिसंबर को आ सकते हैं CM योगी : दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा

9 दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने कानपुर आ सकते हैं। संगठन के सूत्रों के मुताबिक, पहले उन्हें 23 नवंबर को आना था। मगर, कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया।

कानपुर में चुनाव का प्रचार के लिए 9 दिसंबर को आ सकते हैं CM योगी :  दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे जनसभा
कानपुर में चुनाव का प्रचार के लिए 9 दिसंबर को आ सकते हैं CM योगी

निकाय चुनाव का आरक्षण जारी हो गया है। इसी के साथ ही सभी पार्टियों ने प्रचार भी तेज कर दिया है।भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। कानपुर में चुनाव का प्रचार के लिए 9 दिसंबर को दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय के मैदान में सभा करेंगे।

इसमें करीब 25 हज़ार की भीड़ जुटाने का टारगेट है। यह सभा ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनके नाम से होगी। इसमें लाभार्थियों की भीड़ भी लाई जाएगी। राजनीतिक क्षेत्रों में इसे मुख्यमंत्री का चुनाव अभियान कहा जा रहा है।

पहले 23 नवंबर को आना था : कहा जा रहा है कि 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने कानपुर आ सकते हैं। संगठन के सूत्रों के मुताबिक, पहले उन्हें 23 नवंबर को आना था। मगर, कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया। कानपुर में 110 वार्डों और मेयर सीट के साथ ही नगर पंचायत एवं पालिका परिषदों के भी चुनाव होने हैं।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकते चुनाव : शहरी निकाय के चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक हो सकते हैं। दलों को चुनावी अधिसूचना का इंतजार है। इससे भी पहले वार्डों और मेयर सीट पर आरक्षण सूची की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाजपा के कानपुर नगर निगम चुनाव संयोजक प्रकाश शर्मा ने बताया कि सीएम योगी का आना लगभग तय है। मगर इसकी कोई आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।