सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से किया नामांकन

सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद हैं। यह पहला मौका है कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पधारे हैं। सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से किया नामांकन
नामांकन करते योगी आदित्यनाथ साथ में अमित शाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए दो सेट में नामांकन किया। सीएम योगी 12.45 बजे गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रस्तावक विश्वनाथ अंदर गए और पर्चा दाखिल किया। उसके बाद 12.49 पर बाहर आए और गृहमंत्री बाहर सोफे पर बैठ गए। इसके बाद सीएम योगी प्रस्तावक सुरेंद्र अग्रवाल के साथ 12.51 पर अंदर गए और दूसरा सेट में नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद हैं। यह पहला मौका है कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पधारे हैं।  सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक को प्रवेश : नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर एवं उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष के बाहर व भीतर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य के मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को एक प्रस्तावक के साथ कलेक्ट्रेट में प्रवेश मिलेगा, जबकि अन्य (निर्दल) प्रत्याशी, नामांकन दाखिल करने के लिए 10 प्रस्तावक साथ ले जा सकेंगे। 

नामांकन के दौरान भी करा सकेंगे संपत्ति की रजिस्ट्री : नामांकन के दौरान भी कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में संपत्ति आदि की रजिस्ट्री का काम जारी रहा। इसके लिए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से रजिस्ट्री कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर एक गलियारा बनाया गया था। रजिस्ट्री कराने आने वालों को इसी गलियारे से होकर गुजारा गया।

मुख्यमंत्री के नामांकन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को उनकी सुरक्षा टीम ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम जांचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नामांकन के लिए सुबह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेंगे। उनका नामांकन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष (कक्ष संख्या 24) में होगा। गोरखपुर शहर विधानसभा के आरओ/एसडीएम सदर कुलदीप मीणा उनका नामांकन फार्म प्राप्त करेंगे।

जिले की कई सीटों पर प्रत्याशी तय नहीं : गोरखपुर में नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू हो जाएगी, लेकिन गोरखपुर की कई सीटों के प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं हो सका है। भाजपा ने गोरखपुर ग्रामीण से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। इसी तरह समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर शहर और चौरीचौरा से प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। कांग्रेस ने गोरखपुर शहर, सहजनवां, चिल्लूपार, कैंपियरगंज, गोरखपुर ग्रामीण, चौरीचौरा और बांसगांव के प्रत्याशी अभी तक तय नहीं किए हैं। बसपा ने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं।

यहां, इस विधानसभा के लिए होगा नामांकन

  • कैंपियरगंज :                   न्यायालय अपर जिलाधिकारी भू राजस्व, कक्ष संख्या 22
  • पिपराईच :                      न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रशासन, कक्ष संख्या 02
  • गोरखपुर शहर :              न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कक्ष संख्या 24
  • गोरखपुर ग्रामीण :           न्यायालय उप संचालक चकबंदी, कक्ष संख्या 23
  • सहजनवां :                     न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कक्ष संख्या 15
  • खजनी :                         न्यायालय जिलाधिकारी, कक्ष संख्या 01
  • चौरीचौरा :                     न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायिक, कक्ष संख्या 03
  • बांसगांव :                      न्यायालय  चकबंदी अधिकारी रुस्तमपुर, कक्ष संख्या 04
  • चिल्लूपार :                     न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, कक्ष संख्या 27

 

यहां कर सकते हैं शिकायत-

  • टोल फ्री नंबर निर्वाचन कंट्रोल रूम :           1950
  • जिला निर्वाचन अधकारी :                          9454417544
  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी :                   9454417615
  • एसएसपी :                                               9454400273
  • एडीएम सिटी :                                         9454416211