आगरा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा, हुई मौत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी फ्लाई ओवर खत्म होते ही एक ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। काफी दूर तक एक्टिवा और युवक घिसटते गए। लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक ने आगे जाकर ट्रक रोका और उतर कर भाग गया। वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वो भाग निकला।

आगरा-दिल्ली हाईवे पर  ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा, हुई मौत
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया एक्टिवा सवार, पहिए में फंसा और काफी दूर तक घसीटता ले गया

आगरा में मंगलवार सुबह आईएसबीटी के सामने हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया। पहिया के नीचे फंसकर एक्टिवा सवार काफी दूर तक घिसटा। पहियों के बीचों-बीच फंसने से शव क्षत विक्षत हो गया है। ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो हाथ नहीं आया। हादसे के बाद जाम लग गया है।

आगरा-दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी फ्लाई ओवर खत्म होते ही एक ट्रक ने एक्टिवा सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। सिकंदरा की ओर जा रहे एक्टिवा चालक ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। काफी दूर तक एक्टिवा और युवक घिसटते गए। लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक चालक ने आगे जाकर ट्रक रोका और उतर कर भाग गया। वहां मौजूद लोग और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए दौड़ भी लगाई, लेकिन वो भाग निकला।

लोगों ने बताया कि पहिए की चपेट में आकर शव क्षत-विक्षत हो गया है। शव के पैर पहिए में फंस गए हैं। शरीर के बाकी हिस्से के टुकड़े हो गए हैं। शव को पहिए से निकालना मुश्किल हो रहा है। हादसे के बाद जाम लगा गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भिजवाने के प्रयास कर रही है। जाम के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।