विश्व हृदय दिवस पर हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल ने किए कई स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ, 29 सितंबर 2024: हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल ने विश्व हृदय दिवस पर 'हैप्पी स्ट्रीट' कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ज़ूम्बा, योग, नृत्य और हृदय स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र शामिल थे। मुख्य अतिथि आईएएस अधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम मेहरोत्रा सहित कई विशेषज्ञों ने हृदय स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। बीइंग विमेन फाउंडेशन और अन्य संगठनों के सहयोग से स्वास्थ्य वार्ता भी आयोजित की गई। अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप कपूर ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विश्व हृदय दिवस पर हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल ने किए कई स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल द्वारा 'हैप्पी स्ट्रीट' जागरूकता कार्यक्रम

लखनऊ। आज 29 सितंबर 2024 हेल्थ सिटी विस्तार अस्पताल ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कई आयोजन किए। अस्पताल ने हैप्पी स्ट्रीट नामक एक सुबह के कार्निवाल का आयोजन किया, जिसके मुख्य अतिथि श्री इंद्रजीत सिंह (आई ऐ एस कमिस्नर नगर निगम) रहे जिसमें ज़ूम्बा, योग, नृत्य और अन्य मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने हृदय स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. अनुपम मेहरोत्रा (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. दर्शना कपूर (ओब्स एंड गाइनी), डॉ. वैशाली जैन (ओब्स एंड गाइनी), डॉ. पूजा कानोडिया (ऑफ्थैल्मोलॉजिस्ट) और डॉ. अरुण कुमार पांडे (डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजिस्ट) ने अपने विशेषज्ञता के क्षेत्र में जागरूकता फैलाई।

इसके अलावा, अस्पताल ने बीइंग विमेन फाउंडेशन, इनर व्हील और राइजिंग स्टार वेलफेयर फाउंडेशन के साथ मिलकर हृदय स्वास्थ्य पर एक स्वास्थ्य वार्ता का आयोजन किया। इसके बाद, महिला सेना ट्रस्ट के सदस्यों के लिए हृदय संबंधी मुद्दों पर एक अन्य स्वास्थ्य वार्ता आयोजित की गई।

इस अवसर पर अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर संदीप कपूर ने प्रतिनिधियों ने कहा, "हमारा उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।"

इस आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।