रायबरेली जेल में कैदी ने लगाई फांसी
प्रदेश की जेलों में थम नहीं रहा बंदियों की मौत का सिलसिला जेल प्रशासन की अवैध वसूली व उत्पीड़न से अजिज आकर की आत्महत्या
लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों को मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को रायबरेली जेल में उत्पीड़न और अवैध वसूली से त्रस्त एक कैदी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कैदी के फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक अमेठी के थाना मोहनगंज क्षेत्र के निवासी वारसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया गया है कि कैदी वारिस ने अस्पताल के पीछे बनी बागवानी परिसर में लगे नीम के पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी होते हे जेल प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। सूत्रों का कहना है कि कैदी वारिस जेल प्रशासन के अधिकारियों की अवैध वसूली और उत्पीड़न से काफी त्रस्त था। इससे आजिज आकर उसने जान दे दी।
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश की मैनपुरी, झांसी, महोबा, मऊ, प्रयागराज, लखनऊ, इटावा समेत अन्य जेलों में एक दर्जन अधिक बंदियों की मौत हो चुकी है। इस बाबत जब रायबरेली जेल के जेलर हिमांशु रौतेला से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका भी अन्य अधिकारियों के तरह फोन नहीं उठा।


