लखनऊ STF ने पकड़े 295 कछुए : तस्कर हांगकांग, चीन और मलेशिया लेकर जा रहे थे; 1 अरेस्ट

पूछताछ में आरोपी ने बताया की लखीमपुर, बहराइच, गोंडा जैसे जिलों से इन कछुओं को पकड़कर इकट्ठा करता है। इसके बाद इन्हें ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जाता है। वहाँ से बांग्लादेश बॉर्डर पार करके इन कछुओं को म्यंमार के रास्ते चीन, हांगकांग, मलेशिया सहित कई देशों में इन्हें बेचा जाता है।

लखनऊ STF ने पकड़े 295 कछुए : तस्कर हांगकांग, चीन और मलेशिया लेकर जा रहे थे; 1 अरेस्ट
295 जीवित कछुओं के साथ वसीम तस्कर को एसटीएफ ने पकड़ा

लखनऊ के रास्ते हांगकांग, चीन और मलेशिया भेजे जा रहे कछुओं को STF ने रविवार को बरामद किया। इन्हें ले जा रहे तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तस्कर ने बताया कि अलग-अलग जिलों से कछुओं को पकड़कर इन्हें बंग्लादेश बॉर्डर से दूसरे देशों में भेजा जाना था।

STF के DSP दीपक सिंह ने बताया कि वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम के साथ कार्रवाई की गई है। कानपुर रोड पर बंथरा से उन्नाव निवासी वसीम को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से संरक्षित प्रजाति के 295 जिंदा कछुए बरामद हुए हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की लखीमपुर, बहराइच, गोंडा जैसे जिलों से इन कछुओं को पकड़कर इकट्ठा करता है। इसके बाद इन्हें ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जाता है। वहाँ से बांग्लादेश बॉर्डर पार करके इन कछुओं को म्यंमार के रास्ते चीन, हांगकांग, मलेशिया सहित कई देशों में इन्हें बेचा जाता है।

शक्तिवर्धक दवाओं के लिए होती है कछुओं की तस्करी : ADG STF अमिताभ यस ने बताया कि भारत में कछुओं की 29 प्रजातियों में 15 प्रजातियां उत्तर प्रदेश में पाई जाती हैं। इनमें 11 प्रजातियों का अवैध व्यापार किया जाता है। जीवित कछुए के मांस या उन्हें पालने के लिए तस्करी होती है।

लेकिन कछुएं की कैलिपी (झिल्ली) को सुखा कर शक्तिवर्धक दवा के लिए इनकी तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। यमुना, चम्बल, गंगा, गोमती, घाघरा, गण्डक आदि नदियों में ये कछुए बहुतायत में पाए जाते हैं।