बदमाशों ने फौजी की पत्नी और बच्चों को बनाया बंधक : बंदूक की नोक पर महिला को घर में घुमाया, घंटे भर करते रहे लूटपाट

फौजी के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। इस दौरान बदमाशों ने हथियार की नोंक पर फौजी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद करीब 12 लाख रुपए के जेवर समेत 15 हजार की नगदी लेकर भाग गए।……

बदमाशों ने फौजी की पत्नी और बच्चों को बनाया बंधक : बंदूक की नोक पर महिला को घर में घुमाया, घंटे भर करते रहे लूटपाट
घटना के बाद बिखरा हुआ सामान दिखाती महिला

लखनऊ में बदमाशों के लगातार बुलंद होते हौसले के चलते आए दिन कहीं न कहीं से लूट, चोरी या फिर डकैती की खबर सुनने को मिल ही जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक फौजी के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। इस दौरान बदमाशों ने हथियार की नोंक पर फौजी की पत्नी और बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद करीब 12 लाख रुपए के जेवर समेत 15 हजार की नगदी लेकर भाग गए। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई, तो इसे डकैती के बजाए चोरी बताया।

विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी : दरअसल, मामला लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र के सैनिक नगर का है। यहां फौजी अरविंद कुमार की पत्नी अनिता दो बच्चों के साथ रहती हैं। अरविंद की पोस्टिंग भटिंडा में है। अनिता के मुताबिक शनिवार रात करीब 2 बजे असलहों से लैस बदमाश घर मे घुस आए। उनका दुपट्टा फाड़कर ही मुंह और आंख बांधना। इसके बाद गन पॉइंट पर लेकर पूरे घर को खंगाला। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

बच्चों को लेकर पूरी रात सिसकती रहीं : अनिता के मुताबिक लूटपाट करने के बाद बदमाश कुर्सियां लेकर छत पर गए। वहां थोड़ी देर रुकने के बाद छत के रास्ते ही बाहर भाग गए। बदमाशों के भागने के बाद खौफजदा वह बच्चों को लेकर पूरी रात सिसकती रहीं। इस दौरान उन्होंने पति को फोन करके घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने चोरी की धारा में रिपोर्ट की दर्ज : दहशत में रात काटने के बाद रविवार सुबह अनिता PGI थाने पहुंची। यहां काफी देर तक तो उनकी सुनवाई नहीं हुई। बड़ी मिन्नतों के बाद थानेदार ने एक दरोगा को कहा कि तहरीर लिखवा लें।

अनिता ने डकैती की तहरीर दी तो दरोगा बिफर पड़े। उनकी तहरीर फाड़कर दोबारा मन मुताबिक प्रार्थना पत्र लिखवाया। इस पर डकैती की घटना की मामूली चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर धर्मपाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।