लखनऊ में डॉक्टर की पत्नी ने गोली मारकर की आत्महत्या : दो साल से चल रहा था डिप्रेशन का इलाज, लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में रेडियोलोजिस्ट हैं पति
सेक्टर 10 निवासी डॉ. समीर वर्मा की पत्नी अंजू (49) ने शनिवार को घर के अंदर ही खुद को गोली मार ली। समीर वर्मा सुबह ही हॉस्पिटल चले गए थे। दोपहर में पत्नी ने उन्हें कॉल किया कि अब मेरी बीमारी ठीक नहीं हो सकती, इसलिए जीना नहीं चाहती हूं।….
लखनऊ में बलरामपुर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. समीर वर्मा की पत्नी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से मानसिक बीमारी से परेशान थीं। दो साल से उनका डिप्रेशन में थीं, उनका इलाज चल रहा था।
इंदिरानगर इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति ने बताया कि सेक्टर 10 निवासी डॉ. समीर वर्मा की पत्नी अंजू (49) ने शनिवार को घर के अंदर ही खुद को गोली मार ली। समीर वर्मा सुबह ही हॉस्पिटल चले गए थे। दोपहर में पत्नी ने उन्हें कॉल किया कि अब मेरी बीमारी ठीक नहीं हो सकती, इसलिए जीना नहीं चाहती हूं।
दाईं कनपटी पर मारी गोली : इसके बाद समीर की लाइसेंसी रिवाल्वर अलमारी से निकाली और अपनी दाईं कनपटी पर गोली मार ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के समय समीर की मां, उनके 18 और 13 साल के दोनों बेटे घर पर मौजूद थे।
पत्नी की बातें सुन हॉस्पिटल से घर भागे डॉ. समीर : अंजू ने जैसे ही उनसे बात करके फोन काटा वो हड़बड़ी में घर भागे। मगर, उनके घर पहुंचने से पहले ही अंजू ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। समीर खून से लथपथ अंजू को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


