ब्रज की रसोई द्वारा आशियाना क्षेत्र में अकिंचनों को कराया जाता है भोजन

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में भोजन वितरण संस्था की ओर से प्रत्येक रविवार को भोजन वितरित किया जाता है

ब्रज की रसोई द्वारा आशियाना क्षेत्र में अकिंचनों को कराया जाता है भोजन
ब्रज की रसोई

लखनऊ। रविवार को इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में अकिंचन और असहाय लोगों को भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है इस कड़ी में रविवार को सोसाइटी की ब्रज की रसोई के माध्यम से आशियाना सेक्टर के स्थित साईं मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में गरीब असहाय और बच्चों को पूड़ी सब्जी भोजन के पैकेट वितरित किए।

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वार संचलित ब्रज की रसोई में दिनांक 17 मार्च 2024 को रसोई परिवार के सदस्य रजनीश मिश्रा की छोटी बहन आकांक्षा मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा पद पर नियुक्ति हुई उसी के परिपेक्ष में आज रसोई का भंडारा रजनीश मिश्रा जी के द्वारा संपन्न हुआ |

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को सशक्त, आत्मनिर्भर, रोजगार योग्य बनाना है। ताकि वे स्वस्थ, सम्मानजनक और टिकाऊ जीवन यापन कर सकें।

साथ ही उन्होंने बताया कि अब लोग इस नेक कार्य में हिस्सा लेने के आगे आ रहे है। और स्वयं सम्पर्क करके सहयोग दें रहे है संस्था इसके लिए सभी की बहुत आभारी है।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य आर. के. शुक्ला ने कहा कि नेक कार्य में आगे आ रहे सभी जनो का सहृदय से आभार व्यक्त करते है लोग स्वइच्छा से इस पवित्र कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान कर रहे है

जे. पी. शर्मा जी ने कहा यह बहुत ही नेक कार्य है इसमें सेवा करके आत्मीय सुख की अनुभूति होती है

संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा का कहना है संस्था पूर्ण निष्ठा और समर्पण से इस कार्यक्रम को संचलित कर रही है जिससे कोई भी व्यक्ति भूखा न सो सके नीरज जी कहते है कि आम जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है उसके लिए संस्था सभी का आभार व्यक्त करती है।

उमेश मिश्रा कहते है ये सभी को समानता की तरफ ले जाकर एक सुखद अनुभव का अहसास कराता है इस तरह के कार्यक्रम में सभी लोगों को सेवा समर्पण से आगे आना चाहिए।

प्रमोद श्रीवास्तव संस्था की निरंतर कड़ी मेहनत, योगदान, निस्वार्थ प्रयास और समर्पण व समाज के कल्याण के लिए इतना कुछ सोचने के लिए व मानवता के प्रति संस्था अटूट प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण रूप से रसोई के कार्यक्रम में अपना योगदान प्रदान करते है।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि ब्रज की रसोई की ओर से प्रत्येक रविवार को अधिक से अधिक असहाय और गरीब बच्चों को पौष्टिक भोजन वितरित करने का संकल्प है। यह कार्यक्रम कोराेना काल के दौरान चलाया गया था। बाद में इसको बंद कर दिया गया था। इसको एक बार फिर से चालू किया गया है।

रविवार को हुए भोजन वितरण कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल शुक्ला, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, आर. के. शुक्ला, जे. पी. शर्मा, रजनीश मिश्रा, विशाल सक्सेना, गौरव स्वरूप, सौरभ शुक्ला, सुशील कुमार, मनोज गुप्ता, उमेश मिश्रा, विपिन तिवारी, अलोक पाठक, गगन शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, हर्षित अवस्थी, प्रमोद श्रीवास्तव, रवि अवस्थी, रंजीत कश्यप, कुसुम गौड़ शामिल रहे।