एक अप्रैल से होगा टोल टैक्स में इजाफा, यमुना एक्सप्रेसवे पर भी वृद्धि प्रस्तावित, जानिए क्या होगी कीमत
झांसी से दिल्ली यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए जाने पर चार पहिया वाहनों को सात टोल नाकों पर अभी 725 रुपये टोल टैक्स अदा करना होता है, लेकिन एक अप्रैल से इसके लिए 800 रुपये तक चुकाने पड़ जाएंगे। इसी तरह से झांसी से लखनऊ तक का सफर भी महंगा हो जाएगा।……
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंकाओं के बीच अब टोल भी बढ़ने जा रहा है। एक अप्रैल से सफर महंगा हो जाएगा। कंपनियों के मुताबिक टोल में दस प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। मालवाहक वाहनों पर टोल का बोझ अधिक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
झांसी से दिल्ली यमुना एक्सप्रेस-वे से होते हुए जाने पर चार पहिया वाहनों को सात टोल नाकों पर अभी 725 रुपये टोल टैक्स अदा करना होता है, लेकिन एक अप्रैल से इसके लिए 800 रुपये तक चुकाने पड़ जाएंगे। इसी तरह से झांसी से लखनऊ तक का सफर भी महंगा हो जाएगा।
अभी प्रदेश की राजधानी तक पहुंचने के लिए पांच टोल नाकों पर 575 रुपये चुकाने होते हैं, लेकिन एक अप्रैल से 630 रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। खजुराहो तक जाने के लिए 135 की जगह 150 रुपये और ललितपुर जाने के लिए 175 की जगह 190 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। एनएचएआई की टोल टैक्स में 10 प्रतिशत की वृद्धि की तैयारी है। नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी।
ये होंगी नई दरें
टोल नाका | वर्तमान दर | वृद्धि के बाद संभावित दर |
उरई रोड - | ||
सेमरी | 105 रुपये | 115 रुपये |
एटा | 105 रुपये | 115 रुपये |
ललितपुर रोड - | ||
बबीना | 100 रुपये | 110 रुपये |
बीघाखेत | 75 रुपये | 80 रुपये |
खजुराहो रोड - | ||
पचवारा | 75 रुपये | 80 रुपये |
देवगांव | 60 रुपये | 65 रुपये |
दिल्ली रोड - | ||
दतिया | 120 रुपये | 130 रुपये |
ग्वालियर | 80 रुपये | 80 रुपये |
मुरैना | 70 रुपये | 75 रुपये |
आगरा | 80 रुपये | 80 रुपये |
यमुना एक्सप्रेस - वे | 375 रुपये | 415 रुपये |
शिवपुरी रोड - | ||
सिकंदरा | 110 रुपये | 120 रुपये |
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी वृद्धि प्रस्तावित
यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी प्रस्तावित है। इसके लिए जेपी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से यमुना एक्सप्रेस - वे प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें बताया गया कंपनी की ओर से एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हाल ही में 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि लंबे समय से यहां टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। ऐसे में एक अप्रैल से यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की संभावना जताई जा रही है।