लखनऊ में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में मिला था महिला का जला हुआ शव : 22 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी नहीं हुई शिनाख्त

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के हाथ में चूड़िया होने से उसके विवाहित होने की तरफ इशारा कर रही हैं। इसके चलते पुलिस हत्या के पीछे दहेज और अवैध संबंधों में हत्या के बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है। इसके चलते आसपास के इलाकों में इस तरह के मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।

लखनऊ में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में मिला था महिला का जला हुआ शव : 22 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद भी नहीं हुई शिनाख्त
लखनऊ में कचरा डंपिंग ग्राउंड में मिली महिला की जली हुई लाश

लखनऊ में सोमवार दोपहर मिले अध जले महिला के शव की शिनाख्त 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटना स्थल की तरफ आने वाले रास्तों के 22 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने लखनऊ की सीमा से जुड़े हरदोई, सीतापुर, उन्नाव और बाराबंकी जिलों में महिला का डिटेल भेजकर लापता लोगों की लिस्ट भी मांगी है। साथ ही मुखबिर तंत्र को अलर्ट किया है।

शिनाख्त से खुलेंगे राज, कूड़े के ढेर पर रख जलाया गया था शव : ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर चंद ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी शिनाख्त होने से घटना के कई अहम बिंदु का सामने आ जाएंगे। जिससे हत्या का खुलासा करने में मदद मिलेगी। महिला की शिनाख्त के लिए उसके हुलिए के आधार पर आसपास के जिलों से लापता लोगों का ब्यौरा खंगाला जा रहा है। साथ ही घटना स्थल के आसपास के रास्तों में लगे करीब दो दर्जन सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। साथ ही घटना स्थल के आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की गई है। सोमवार दोपहर को महिला का अध जला शव मिला था। जिसको कूड़े के ढेर पर रख कर जलाया गया था।

शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम : पुलिस के मुताबिक अंदर शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिससे मौत की वजह का पता चल जाएगा। साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि हत्या कर शव घटना स्थल पर लाकर जलाया गया या मौके पर जिंदा फूंका गया। इसके साथ ही शिनाख्त के लिए महिला का डीएनए के लिए नमूना सुरक्षित रखा जाएगा।

अवैध संबंध और दहेज हत्या के बिंदु पर हो रही पड़ताल : पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के हाथ में चूड़िया होने से उसके विवाहित होने की तरफ इशारा कर रही हैं। इसके चलते पुलिस हत्या के पीछे दहेज और अवैध संबंधों में हत्या के बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है। इसके चलते आसपास के इलाकों में इस तरह के मामलों का भी पता लगाया जा रहा है।