राजेश्वर सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने पर सरोजनीनगर के लोग हुए मायूस : विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर फिर गया पानी

स्थानीय पार्षद विनोद मौर्या का कहना है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास था कि उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा। मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।....

राजेश्वर सिंह को मंत्री नहीं बनाए जाने पर सरोजनीनगर के लोग हुए मायूस : विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों पर फिर गया पानी
योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। विधानसभा क्षेत्र के लोगों की उम्मीद थी कि राजेश्वर सिंह मंत्री बनेंगे। ऐसा नहीं हुआ।

लखनऊ। योगी 2.0 शपथ ग्रहण् समारोह के बाद राजधानी की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को निर्वाचित विधायक राजेश्वर सिंह के मंत्री नहीं बनाए जाने पर काफी नाराश हुए। विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आशा ही नहीं पूरी उम्मीद थी कि प्रर्वतन निदेशालय (ईडी)से नौकरी छोडक़र राजनीति में आए संयुक्त निदेशक को सरकार में मंत्री जरूर बनाया जाएगा। इसी उम्मीद से क्षेत्र की जनता ने राजेश्वर सिंह को भारी मतों विजय भी दिलाई।

राजधानी के अटल बिहारी बाजपेयी (इकाना स्टेडियम)में शुक्रवार को हुए योगी टू सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह से पूर्व राजधानी की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडक़र कर करीब 56 हजार वोट के अंतर से चुनाव जीतने वाले ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह के मंत्री बनाए जाने की प्रबल संभावना व्यक्त की जा रही थी। विधानसभा क्षेत्र के लोग टीवी पर निगाहे लगाए बैठे थे कि उनके विधायक का नाम कब आएगा। नाम नहीं आने पर विधानसभा क्षेत्र के लोग काफी निराश हुए। स्थानीय पार्षद विनोद मौर्या का कहना है कि उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास था कि उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा। मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष-2017 के विधानसभा चुनाव में सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राजनीति की पहली पारी शुरू करने वाली स्वाती सिंह ने पहली बार क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाई थी। बसपा सुप्रीमों से हुए विवाद के बाद उन्हें टिकट दिया गया था। भारी अंतर से जीत दर्ज करने वाली स्वाती सिंह को योगी सरकार ने सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी दी थी। यह अलग बात है कि वर्ष-2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने स्वाती सिंह का टिकट काटकर इनके स्थान पर सरकारी नौकरी छोडक़र राजनीति में आए राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया। राजेश्वर सिंह ने भी भारी मतों से जीत दर्ज की।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003