Gautambudh nagar : पूर्व IPS के घर से 3 करोड़ बरामद:बेसमेंट में 650 से ज्यादा लॉकर मिले; IT ने 3 दिन पहले मारा था छापा

पूर्व IPS राम नारायण सिंह के यहां IT की छापेमारी में तीन करोड़ कैश मिले हैं। पूर्व IPS अफसर के घर के बेसमेंट में टीम को 650 से ज्यादा लॉकर मिले हैं। बरामद रुपए तीन लॉकर में रखे थे। यह रुपए किसके हैं, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। पूर्व IPS की तलाश अभी जारी है।

Gautambudh nagar : पूर्व IPS के घर से 3 करोड़ बरामद:बेसमेंट में 650 से ज्यादा लॉकर मिले; IT ने 3 दिन पहले मारा था छापा
पूर्व IPS राम नारायण सिंह का घर, जहां आईटी टीम की कार्रवाई चल रही है।

नोएडा में पूर्व IPS राम नारायण सिंह के यहां IT की छापेमारी में तीन करोड़ कैश मिले हैं। पूर्व IPS अफसर के घर के बेसमेंट में टीम को 650 से ज्यादा लॉकर मिले हैं। बरामद रुपए तीन लॉकर में रखे थे। यह रुपए किसके हैं, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। पूर्व IPS की तलाश अभी जारी है l सोमवार देर रात IT टीम नेvएक बजे लॉकर खोले, नोटों की गिनती अभी जारी है। गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। आईटी की टीम संदिग्ध लोगों की बेनामी संपत्तियों को तलाशने में जुटी है। शनिवार रात सेक्टर-50 स्थित ‘मानसम कंपनी’ के दफ्तर पर टीम ने रेड की थी। छापे की कार्रवाई अभी जारी है।

मकान के बेसमेंट में लॉकर बनाए गए थे। इन्ही में यह रकम रखी गई थी।

यह कंपनी एक मकान में चल रही थी। मकान नंबर ए-6 के बेसमेंट में 650 से ज्यादा बेनामी लॉकर किराए पर चलते पाए गए। इस कंपनी की मालिक पूर्व IPS राम नारायण सिंह की पत्नी हैं।

पत्नी किराए पर देती थी लॉकर : राम नारायण सिंह यूपी कैडर और 1983 बैच के IPS अधिकारी थे। वे DG रैंक से रिटायर हुए। ‘मानसम कंपनी’ को उनकी पत्नी ऑपरेट करती हैं। इनकी पत्नी लोगों को पैसे रखने के लिए किराए पर लॉकर देती हैं। जो 3 करोड़ की रकम बरामद हुई है, वह तीन लॉकरों में रखी गई थी। बताया जा रहा है, ये रकम 3 लोगों की है।

इनकम टैक्स के सूत्रों के मुताबिक, गाजियाबाद में भी कुछ संदिग्धों की बेनामी संपत्तियों की तलाश थी। इसी सिलसिले में यहां भी तीन लॉकर सोमवार रात करीब एक बजे खोले गए, जिनमें से 3 करोड़ की नकदी बरामद हुई। अभी तक की जांच-पड़ताल में पूर्व IPS अधिकारी के खिलाफ कोई दस्तावेजी सबूत नहीं मिले हैं।

नोएडा में अब तक मिले ढाई करोड़ : नोएडा में चुनावों में इस बार रिकॉर्ड ब्लैक मनी मिल रही है। 15 जनवरी से अब तक करीब ढाई करोड़ रुपए की ब्लैक मनी मिल चुकी है। इन्हीं पैसों की जांच के दौरान इनकम टैक्स विभाग को पूर्व IPS राम नारायण सिंह के यहां लॉकर होने की जानकारी मिली थी।