पारिवारिक मजाक करने पर मार दी रेस्टोरेंट संचालक को गोली:आलमबाग में दोस्तों संग आया था खाना खाने, संचालक के मजाक करने पर हुआ था विवाद

तीनों बाइक से रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए थे। ट्रामा सेंटर में भर्ती संचालक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुजेट से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

पारिवारिक मजाक करने पर मार दी रेस्टोरेंट संचालक को गोली:आलमबाग में दोस्तों संग आया था खाना खाने, संचालक के मजाक करने पर हुआ था विवाद
घायल रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह।

आलमबाग थाना क्षेत्र में चंदरनगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमा को उसके परिचित ने पारिवार को लेकर मजाक करने पर गोली मार दी थी। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद से आरोपी युवक व उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। 

तीनों बाइक से रेस्टोरेंट पर खाना खाने आए थे। ट्रामा सेंटर में भर्ती संचालक की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुजेट से घटना से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। आलमबाग इंस्पेक्टर अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक चिक-चिक रेस्टोरेंट पर बुधवार देर रात इलाके का निशू तीन दोस्तों के साथ खाना खाने आया था। निशू के पूर्व परिचित रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह उर्फ रोमी (55) से बातचीत के दौरान पारिवारिक सदस्यों को लेकर मजाक होने लगा। जिस पर अचानक निशू भड़क गया और दो फायर जसविंदर को निशाना बनाते हुए कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर रेस्टोरेंट कर्मी और आसपास के लोग जुट गए थे। जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल जसविंदर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबियत स्थिर बनी हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गोली चलने के बाद बंद पड़ा चिक-चिक रेस्टोंरेंट

पेट व सीने पर लगी है गोली, आईसीयू में भर्ती : पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरविंदर के सीने व पेट में गोली लगी है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर है। उन्हें बेहतर इलाज दिया जा रहा है।

बाइक पर आए थे तीनों हमलावर, सीसीटीवी में खंगाले जा रहे साक्ष्य : इंस्पेक्टर आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी निशू बाइक से दो दोस्तों के साथ आया है। बाइक पर जाते हुए एक सीसीटीवी कैमरे में दिखा है, लेकिन फुटेज साफ नहीं हैं। घटना स्थल के आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे है। जिससे आरोपियों के मौके पर होने की तस्दीक की जा सके। पीड़ित पक्ष ने भी आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।